देवघर, दिसम्बर 23 -- देवघर, प्रतिनिधि अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अलग-अलग गांव में दो व्यक्तियों ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे दोनों की स्थिति गंभीर हो गई। मामले की जानकारी दोनों के परिवारवाले को होने पर दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया। डॉक्टर ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है। जानकारी के अनुसार महिला सारठ थाना क्षेत्र के एक गांव की है। महिला ने पारिवारिक कलह से परेशान होकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। वहीं जसीडीह थानांतर्गत आइओसीएल के समीप निवासी एक युवक ने भी घरेलू विवाद से परेशान होकर घर में रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। पुलिस दोनों परिवार से मामले को पूछताछ कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.