धनबाद, नवम्बर 22 -- धनबाद, वरीय संवाददाता हाउसिंग कॉलोनी के रहनेवाले 37 वर्षीय विशाल सिंह ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली। घटना गुरुवार रात की है। पारिवारिक कलह के कारण विशाल ने यह कदम उठाया। स्थानीय पूर्व पार्षद मनोरंजन सिंह व अन्य लोगों की मदद से रात पौने 11 बजे उसे गंभीर अवस्था में जालान अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने विशाल को मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार की सुबह पुलिसिया कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। विशाल शादीशुदा था। उसकी आठ साल की एक बेटी भी है। वह गाड़ी खरीद-बिक्री का काम करता था। आसपास के लोगों व विशाल के साथियों ने बताया कि पारिवारिक कलह के कारण वह हमेशा तनाव में रहता था। दोस्तों ने बताया कि गुरुवार की शाम को ऐसा प्रतीत नहीं हुआ कि वह तनाव में है, उसने कई दोस्तों के साथ पार्टी की और रात को घर आ गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.