पारिवारिक कलह से तंग विवाहिता ने कोसी नदी में लगाई छलांग
खगडि़या, जून 15 -- गोगरी । एक संवाददाता पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोयला गांव की एक विवाहित महिला ने अपने पारिवारिक कलह से तंग होकर अपनी जान गवाने के लिए कोसी नदी में छलांग लगा दी। जब स्थानीय लोगो की नजर उन महिला पर पड़ी तो उन्हें नदी से बेहोशी की हालत में बाहर निकालकर 112 पुलिस टीम को सूचना दी। मौके पर पुलिस टीम ने पहुंचकर पीड़ित महिला को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। घटना सोमवार की है। महिला की पहचान कोयला गांव निवासी सुमीत कुमार की 20 वर्षीय पत्नी पूजा कुमारी के रूप में हुई। अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के बाद महिला को होश आया तो उन्होंने बताया कि उनका मायके धमहारा घाट है। जबसे उनकी शादी हुई ससुराल के लोग उन्हें बेबजह प्रताड़ित करते है। ससुराल वाले के प्रताड़ना से तंग होकर आत्म हत्या की नियत से कोसी नदी में छलांग लगाई। समाचार प्रेषण तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.