पारिवारिक कलह से तंग युवक ने दी जान, जांच में जुटी पुलिस
उरई, जून 16 -- सिरसाकलार। संवाददाता थाना क्षेत्र के नियामतपुर चौकी अंतर्गत खड़गोई पुरवा गांव में पारिवारिक कलह और शराब की लत से तंग आकर युवक ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पत्नी के मायके जाने के बाद उसने यह कदम उठाया। नियामतपुर चौकी अंतर्गत खड़गोई पुरवा गांव में पारिवारिक कलह के चलते 42 वर्षीय शिवकुमार पुत्र चेतराम जोशी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों के अनुसार शिवकुमार की पत्नी बीते 14 तारीख को मायके गई थी। उससे पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि शिवकुमार शराब का आदी था। इसके चलते घर में अक्सर तनाव का माहौल रहता था। पत्नी के मायके जाने और शराब की लत से उपजे मानसिक तनाव के कारण उसने आत्मघाती कदम उठाया। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज चेतराम बुंदेला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.