मोतिहारी, मार्च 16 -- चिरैया। शिकारगंज थाना क्षेत्र के गोढ़िया गांव में एक विधवा ने जहर खा कर आत्महत्या कर ली है। कारण पारिवारिक कलह व बेटा -पतोहु की प्रताड़ना से त्रस्त होकर आत्म हत्या करना बताया जा रहा है। घटना की खबर मिलते ही पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका घुनिया देवी(67) स्व. कुईश सहनी की दूसरी पत्नी थी। करीब बीस वर्ष पहले उसके पति की मौत हो गई थी। तब से वह अपने पुत्र अनिल सहनी के साथ रह रही थी। अनिल सहनी की शादी के बाद से परिवार में कलह का माहौल बन गया था। रोज रोज के झगड़े से पड़ोसी भी तंग आ गए थे। सूचना पर पहुंचे मृतका के भाई व चिरैया थाना क्षेत्र के अकौना गांव निवासी दिनेश सहनी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी । जिसके बाद शव को घर से बरामद किया गया जो पुलिस के लिए गहन जांच का विषय है। पुलिस की जांच और प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.