पारिवारिक कलह से तंग आकर विवाहिता ने लगाई फांसी
औरंगाबाद, मई 17 -- हसपुरा थाना क्षेत्र के मौआरी गांव में पारिवारिक कलह से तंग आकर एक विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर जान देने का मामला प्रकाश में आया है। घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है। मृतका की पहचान मौआरी गांव के विजेंद्र राजवंशी के पुत्रवधू कंचन कुमारी के रूप में हुई है। पुलिस सूचना पाकर घटनास्थल पर जाकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया। उसके बाद पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार शनिवार को वट सावित्री पूजा के लिए मृतक अपने पति से साड़ी खरीदने को बोली थी। उसके पति ने साड़ी लाकर नहीं दी। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। गुस्से में उसके पति घर से बाहर निकल गया। पत्नी गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। यह भी पढ़ें- पारिवारिक कलह से तंग आकर विवाहिता ने लगाई फांसीमायक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.