बांका, मई 7 -- बाराहाट, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के दुबड़ीडी गाँव में गुरुवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई।जहाँ पारिवारिक कलह से परेशान एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल व्याप्त है। मृत महिला की पहचान सोनी देवी उम्र 30 पति विवेक राय निवासी दुबड़ीडी गाँव के रूप में की गई है। यह भी पढ़ें- दहेज के लिए प्रताड़ित हुई नवविवाहिता ने की आत्महत्याघरेलू विवाद प्राप्त जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के बीच अक्सर घरेलू विवाद और आरोप-प्रत्यारोप होता रहता था। कई बार विवाद इतना बढ़ जाता था कि मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो जाती थी। बताया जा रहा है कि इसी तनाव से तंग आकर महिला ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। मृतका के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।पुलिस की कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ...