मोतिहारी, मार्च 12 -- रक्सौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। हरैया थाना क्षेत्र के हाजमा टोला गांव में बुधवार अपराह्न पारिवारिक कलह से परेशान होकर महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान नंदलाल साह की पतोहू व भूषण साह की पत्नी ज्ञांती देवी(28) के रूप में की गई है। वह तीन छोटे-छोटे बच्चों की मां थी। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और मातम का माहौल है। पुष्टि हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान ने की। उन्होंने बताया कि बुधवार की दोपहर ज्ञानती देवी घर में अकेली थी। इसी दौरान पारिवारिक विवाद से आहत होकर उसने कमरे में गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब परिजन कमरे के पास पहुंचे और दरवाजा खोला तो देखा कि ज्ञांती देवी का शव फंदे से लटका हुआ है। लोगों में चीख-पुकार मच गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...