खगडि़या, जून 7 -- खगड़िया : पारिवारिक कलह से तंग आकर एक युवक ने की खुदकुशी कुणाल कुमार की रिपोर्ट : ​खगड़िया, एक प्रतिनिधि पति-पत्नी के बीच का मामूली विवाद इस कदर तूल पकड़ेगा कि किसी की जान पर बन आएगी, ऐसा किसी ने सोचा नहीं था। जिले के पसराहा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पारिवारिक कलह से तंग आकर एक युवक ने ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। कटिहार-बरौनी रेलखंड के पसराहा गांव स्थित रेलवे गुमटी के पोल संख्या 95/11 और 95/13 के बीच रविवार को एक युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

मृतक की पहचान मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के छोटी पसराहा वार्ड0-3 के जगत सिंह के नाती मशहूर टावर फिटर 35 वर्षीय सुमन सिंह उर्फ सुमो के रूप में हुई है। बताया गया कि मृतक मूल रूप से जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत सलारपुर ग...