हमीरपुर, जुलाई 1 -- हमीरपुर, संवाददाता। थाना ललपुरा के भुजपुर गांव के एक साधू ने बुधवार को पारिवारिक कलह के चलते आत्महत्या करने के इरादे से खुद के पेट में चाकू मार लिया। पेट में धंसे चाकू को देखकर साधू की नातिन बेहोश हो गई। परिजन इन दोनों को लेकर पहले छानी सीएचसी और फिर जिला अस्पताल भागे। जहां से साधू का उपचार करने के बाद उसे पेट में धंसे चाकू सहित कानपुर रेफर किया गया है। सर्जन के अभाव में डॉक्टर चाकू निकालने से किसी अनहोनी की घटना की आशंका जता रहे थे。 यह भी पढ़ें- बिहार के कैमूर जिले में बेटे ने की पिता की हत्या, मामूली विवाद में मर्डरसाधू की पारिवारिक पृष्ठभूमि भुजपुर गांव निवासी 75 वर्षीय लालू कई सालों से साधू वेश में रह रहा है। परिजनों के मुताबिक कई सालों तक वह इधर-उधर के मंदिरों में पूजा-पाठ करता रहा है। लेकिन हर कहीं विवाद करने की ...