दुमका, मई 31 -- गोपीकांदर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुराना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने रहने वाले 23 वर्षीय युवक विकास शर्मा ने पारिवारिक कलह के चलते कीटनाशक दवा खाकर खुदकुशी कर ली। यह घटना शनिवार की देर शाम की है। परिजनों ने बताया कि युवक की पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था और वह आवेश में आकर कीटनाशक दवा को खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने आनन-फानन में युवक को इलाज के लिए दुमका के फुलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया,जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक नाश्ते की दुकान चलाया करता था। इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। शव का दुमका में पोस्टमार्टम कराया गया। दुमका से वापस गोपीकांदर ले आकर रविवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। युवक अपने परिवार में पत्नी एक बेटी एवं...