कानपुर, नवम्बर 27 -- कानपुर। चुन्नीगंज डिपो की कार्यशाला में कार्यरत कर्मचारी ने पारिवारिक कलह के कारण परिसर में बने अपने आवास में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। गुरुवार को ड्यूटी नहीं पहुंचने पर साथी कर्मचारी उन्हें बुलाने गए। तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर जांच पड़ताल की। वहीं हादसे की जानकारी के बाद परिवार में कोहराम मच गया। आलमगढ़ के पल्थी ग्राम निवासी 30 वर्षीय प्रशांत गौतम उत्तर प्रदेश परिवहन के रोडवेज विभाग में नियमित परिचालक है। वर्तमान में उनकी तैनाती कानपुर के चुन्नीगंज बस डिपो के कार्यशाला में डीजल अनुभाग में थी। उनके परिवार में पत्नी चंद्रकला और दो बेटे हैं। साले राजेंद्र गौतम ने बताया कि वह चुन्नीगंज डिपो की कार्यशाला के परिसर में बने आवास में रहते थे। गुरुवार को वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचे तो साथी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.