गया, फरवरी 12 -- जिले के चाकंद थाना क्षेत्र के गन्नू बिगहा गांव में गुरुवार की सुबह पारिवारिक विवाद से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे गांव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है। मृतक की पहचान गन्नू बिगहा निवासी छोटन बिंद के 25 वर्षीय पुत्र सन्नी बिंद के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार सन्नी पिछले कुछ समय से पारिवारिक कलह को लेकर मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। बुधवार की देर रात उसने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। गुरुवार की सुबह घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। घटना की सूचना मिलते ही चाकंद थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। चाकंद थानाध्यक्ष शिवम कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तत्काल घटनास्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.