जौनपुर, जून 23 -- जलालपुर (जौनपुर), कृपा शंकर यादव। थाना क्षेत्र के बीबनमऊ गांव निवासी एक 46 वर्षीय युवक पारिवारिक कलह से क्षुब्ध हो कर फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।46 वर्षीय संतोष गुप्ता पुत्र स्व. रामलखन गुप्ता सोमवार रात में खाना खाकर दुकान के पीछे के अपने कमरे में सोने चला गया। मंगलवार को सुबह जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो उसकी मां सामने से दुकान का शटर खोलकर अंदर गई तो वहां का नजारा देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। एकलौता बेटा फंदे पर झूल रहा था। यह देख परिजनों में रोना पीटना मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि मृतक संतोष का पत्नी से भरण पोषण का मुकदम...