पारिवारिक कलह में युवक ने खुद पर डाला पेट्रोल झुलसा
बदायूं, मई 15 -- पारिवारिक कलह से परेशान एक युवक ने शराब के नशे में खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। आग की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया। परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना पुलिस को भेज दी है। मामला सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के ईकलहरी गांव का है। गांव के रहने वाले 35 वर्षीय रामरतन पुत्र महेश पाल ने पारिवारिक विवाद के चलते घर पर ही पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली। आग लगते ही परिवार में अफरातफरी मच गई। गंभीर हालत में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- पारिवारिक कलह में युवक ने खुद पर डाला पेट्रोल झुलसा बताया जा रहा है कि युवक शराब के नशे में था। प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह ने बताया कि अभी कोई सूचना नहीं मिली है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.