पारिवारिक कलह में महिला ने फांसी लगाई
लखनऊ, मई 15 -- निगोहां, संवाददाता। निगोहां के कांटा करौदी में शुक्रवार शाम अमीषा यादव (29) ने कमरे में पंखे के सहारे दुपट्टे से फांसी लगा ली। किसान देशराज की बेटी अमीषा तीन साल से मायके में रह रही थी। निगोहां एसओ अनुज कुमार तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। अमीषा ने करीब पांच साल पहले हापुड़ निवासी विक्रांत से कोर्ट मैरिज की थी। विक्रांत भारतीय सेना में कार्यरत है। दंपति के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसके चलते अमीषा तीन साल से मायके में रह रही थी। यह भी पढ़ें- लव मैरिज के 5 महीने बाद युवती ने लगाई फांसी, रिटायर्ड जज सास व पति के खिलाफ हत्या व दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.