हाजीपुर, मार्च 16 -- लालगंज, संवाद सूत्र रविवार की दोपहर पारिवारिक कलह से परेशान एक 40 वर्षीय महिला ने लालगंज थाना क्षेत्र के बसंता जहानाबाद घाट पर नदी छलांग लगा दी। इस घटना को नदी घाट के समीप अवैध बालू खनन की रखवाली कर रहे लालगंज थाने के चौकीदार सोनू कुमार सहित अन्य लोगों ने देखा और नदी में डूब रही महिला को बचाया। घटना की सूचना मिलते ही नदी घाट पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। महिला से इस प्रकार की घटना अंजाम देने का कारण पूछा। महिला ने रोते बिलखते बताया कि वह लालगंज थाना क्षेत्र के पुरैनीया पंचायत के रहने वाली है और अपने पारिवारिक विवाद को लेकर कई माह से परेशान है। विवाद से सबंधित आवेदन पंचायत के मुखिया सरपंच, थाना को दिया लेकिन कोई निदान नहीं निकाला। जिससे अजीज होकर नदी में कूदकर आत्म हत्या का प्रयास की थी। स्थानीय लोगों ने महि...