पारिवारिक कलह में पिता ने इकलौते बेटे की गला रेतकर की हत्या
नवादा, अगस्त 4 -- नवादा जिले के कादिरगंज थाना क्षेत्र के अंदर बाजार मोहल्ले में सोमवार की सुबह पारिवारिक कलह ने एक मासूम की जान ले ली। पति-पत्नी के बीच हो रहे विवाद के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे छह वर्षीय मासूम की गर्दन उसके ही पिता ने तेज धारदार हथियार से रेत दी। गंभीर रूप से घायल बच्चे को तत्काल नवादा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान कादिरगंज निवासी सुधीर गोस्वामी के पुत्र आजाद कुमार (06) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सुबह करीब 10:30 बजे सुधीर गोस्वामी और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। यह भी पढ़ें- मां-बाप के झगड़े को शांत कराने आया बेटा, पिता ने गला रेत बेटे को मार डाला; हथिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.