पारिवारिक कलह के चलते मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक
बदायूं, मई 9 -- पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और काफी देर तक हंगामा करता रहा। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा। बाद में पुलिस ने युवक के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की। मामला जरीफनगर थाना क्षेत्र के नाधा गांव का है। यहां के रहने वाले रामबाबू का 21 वर्षीय बेटा विवेक उर्फ गबडू शुक्रवार सुबह पारिवारिक कलह के चलते गांव में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ा देख आसपास के ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। युवक काफी देर तक टावर पर खड़ा होकर हंगामा करता रहा। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद नाधा पुलिस चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।पुलिस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.