पारिवारिक कलह की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम से हाथापाई, पांच जवान घायल
रायबरेली, जून 6 -- लालगंज संवाददाता। क्षेत्र के बहाई गांव के लालबेग का पुरवा में पारिवारिक विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर कुछ लोगों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में चौकी प्रभारी सहित पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने पांच नामजद और पांच अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गुरुवार देर रात एक महिला ने परिवार में चल रहे विवाद की सूचना पुलिस को दी थी। सूचना मिलने पर पीआरवी टीम मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराने का प्रयास करने लगी। आरोप है कि इसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों से बहस शुरू कर दी, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। घटना में कांस्टेबल अमरदेव को चोटें आईं।सूचना पर बहाई चौकी प्रभारी एसआई अजय मिश्रा अपनी टीम के साथ मौके पर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.