सिमडेगा, फरवरी 5 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। डालसा कार्यालय सभागार में गुरुवार को पीएलभी का बैठक सह प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। बैठक में बाल विवाह मुक्त जिला बनाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान पर चर्चा की गई। बताया गया कि बाल विवाह न केवल सामाजिक अपराध है,बल्कि यह बच्चों के शारीरिक, मानसिक और शैक्षणिक भविष्य को भी गंभीर रूप से प्रभावित करता है। पीएलवी को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने पंचायत,गांव और टोला स्तर पर जाकर लोगों को बाल विवाह से संबंधित कानून, दंडात्मक प्रावधानों तथा इसके दुष्परिणामों की जानकारी दें। किसी भी संदिग्ध मामले की सूचना समय पर संबंधित विभागों को उपलब्ध कराएं। ताकि बाल विवाह को रोका जा सके। इसके अलावा मध्यस्थता अभियान को लेकर भी पीएलवी को विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि पारिवारिक, सामाजिक और छोटे-मोटे वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.