हाजीपुर, मार्च 20 -- राघोपुर। संवाद सूत्र आठ महीना से प्रोत्साहन एवं पारितोषिक राशि का भुगतान नहीं होने से नाराज आशा एवं आशा फैसिलिटेटर संघ ने शुक्रवार को राघोपुर प्रखंड के मोहनपुर स्थित रेफरल अस्पताल परिसर में प्रदर्शन किया। नेतृत्व संघ के प्रखंड अध्यक्ष कांति कुमारी एवं उपाध्यक्ष कुमारी सुमित्रा राय ने की। उन्होंने कहा कि पिछले 8 महीने से प्रोत्साहन एवं पारितोषिक राशि का भुगतान नहीं होने के कारण धरना प्रदर्शन किया गया है। मांग पूरी नहीं होने पर 1 अप्रैल 2026 से कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इसकी जानकारी विभागीय अधिकारी के द्वारा स्वास्थ्य मंत्री बिहार सरकार को दी गई है। क्रांति कुमारी ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं का 8 माह से प्रोत्साहन राशि एवं पारितोषिक का भुगतान बंद होने के कारण भुखमरी के कगार पर पहुंच चुका है। राज्य सरकार के द्वारा तीन हज...