हरदोई, जनवरी 2 -- हरदोई। पिछले दो दिनों से शीत लहर ने बर्फीली हवाओं का रूप ले लिया है। इससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। शुक्रवार की सुबह होते ही करीब 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली हवाएं चलने लगीं। दिन चढ़ने के बावजूद धूप नहीं निकल सकी, जिससे गलन और अधिक बढ़ गई। राजकीय इण्टरकालेज स्थित मौसम वेधशाला के अनुसार शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम रही, जो 50 से 100 मीटर के बीच दर्ज की गई। इसके साथ ही आर्द्रता का स्तर भी बढ़ा रहा, जो सुबह 95 प्रतिशत और शाम को 91 प्रतिशत रिकॉर्ड किया गया। कड़ाके की सर्दी के कारण लोगों के रोजमर्रा के कार्य प्रभावित रहे। व्यापारी अपनी दुकानें देर से खोल पाए, वहीं बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा। ठंड और गलन के चलते लोग घरों से निकलने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.