नई दिल्ली, मई 22 -- उत्तर भारत में इस समय भीषण गर्मी और लू का सितम जारी है, लेकिन देश के कई राज्यों को जल्द ही राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक, गुजरात, केरल और कर्नाटक जैसे राज्यों में प्री-मॉनसून गतिविधियां शुरू हो गई हैं। हालांकि, दिल्ली समेत उत्तर भारत के राज्यों में अभी गर्मी से कोई राहत नहीं है और यहां तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मॉनसून के आने की तारीख और देश भर के मौसम को लेकर ताजा अलर्ट जारी किया है। हालांकि एक तरफ जहां उत्तर भारत भयंकर लू यानी हीटवेव और 48 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा के तापमान से झुलस रहा है, वहीं दक्षिण भारत और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में प्री-मॉनसून बारिश ने राहत की सांस दी है। मॉनसून के 26 मई के आसपास केरल तट पर टकराने की प्रबल संभावना है।मॉनसून ...