आगरा, मई 27 -- जनपद में लगातार चल रही हीटवेव व भीषण गर्मी ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। गर्मी की वजह से लोगों की सांस फूल रही है। शरीर में थकान, आलस के बीच लोगों को घबराहट भी महसूस हो रही है। डीएम प्रणय सिंह ने जिले के लोगों से यदि आवश्यक कार्य नहीं हो तो दोपहर 12 बजे से चार बजे तक घरों पर ही रहने की अपील की है। जिससे लोग हीटवेव से बच सकें। बुधवार को भी भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहा। दोपहर चार बजे अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। तपती दोपहरी में आवश्यक कार्य ये बाहर निकल रहे लोगों के शरीर में झुलस रहे हैं। यह भी पढ़ें- नौतपा में तप रही धरती,आसमान से बरस रही आग गर्मी की वजह से लगातार जनजीवन प्रभावित है। इंसान ही नहीं पशु व पक्षी भी गर्मी में बेहाल नजर आ रहे हैं। शहर व कस्बों के बाजार व गलियां दोपहर के समय सूनी हो जा रही हैं। दो...