पारा 45 के पार, प्याऊ की व्यवस्था नदारद
गंगापार, अप्रैल 27 -- बारा, हिन्दुस्तान संवाद। बारा तहसील मुख्यालय सहित पाठा की धरती आग उगल रही है। क्षेत्र का सोमवार का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। इसके बावजूद क्षेत्र के प्रमुख कस्बों में प्याऊ की व्यवस्था नदारद है। इससे लोग पानी के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं।बारा तहसील मुख्यालय पर नियमित सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ता और वादकारी आते हैं किंतु भयंकर तपिश गर्मी में प्यास को शांत करने के लिए कही भी प्याऊ(घड़ा) नहीं है। प्रचंड गर्मी में अधिवक्ता से लेकर फरियादी एक एक बूंद पानी से अपना गला तर करने के लिए परेशान हैं। फरियादियों के अनुसार तहसील के सामने बसे दुकानदार ही एक मात्र सहारा है किंतु बिना खाने पीने का सामान खरीदे वह भी पानी नहीं देना चाहता है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी को लेकर इस जिले के DM ने अधिकारियों को दिए ये सख्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.