पारा@45:भीषण गर्मी में दिनभर झुलसाते रहे लू के थपेड़े
संभल, मई 20 -- जिले में पड़ रही प्रचंड गर्मी और तेज लू ने आमजन की दिनचर्या को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। सुबह से ही चिलचिलाती धूप लोगों को परेशान करने लगी, जबकि दोपहर होते-होते गर्म हवाओं ने हालात और कठिन बना दिए। मंगलवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29.5 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार को तेज गर्मी का असर शहर के बाजारों और मुख्य चौराहों पर साफ दिखाई दिया। दोपहर के समय सामान्य दिनों की अपेक्षा बाजारों में भीड़ काफी कम रही। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकलते नजर आए। बाहर निकलने वाले लोग सिर और चेहरे को कपड़े से ढंककर लू से बचाव करते दिखाई दिए। गर्मी बढ़ने के साथ ही शिकंजी, जूस, ठंडे पेय और आइसक्रीम की दुकानों पर लोगों की भीड़ बढ़ गई है। लोग गर्मी से राहत पाने के लिए ठंडी चीजों का सहारा ले रहे हैं। भीषण गर्मी का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.