पारा 43 डिग्री पहुंचा, चमड़ी झुलसा रही थीं सूर्य की किरणें
भभुआ, जून 9 -- गर्मी के बढ़ते प्रकोप से मनुष्य, मवेशी और पंक्षी भी हो रहे हलकान सामान्य से अधिक तापमान रहने से सहन नहीं कर पा रहे बच्चे-वृद्ध (पेज चार) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं के कारण कैमूर की धरती तपने लगी है। दिन में नौ बजे ही सूर्य की किरणें बदन को जलाने लगी थीं। जो हालात हैं, उसको देखते हुए अभी आगे भी गर्मी का प्रकोप जारी रहने की संभावना जतायी जा रही है। मौसम विभाग के पोर्टल के अनुसार, बुधवार को भी यही स्थिति रहेगी। हालांकि गुरुवार को बारिश होने और तापमान में गिरावट आने का पूर्वानुमान है। मंगलवार को अधिकतम 43 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि बुधवार को भी अधिकतम तापमान इतना ही रहने का पूर्वानुमान है। लेकिन, न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की वृद्धि की संभावना है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.