आगरा, अप्रैल 19 -- जनपद में शनिवार बार सबसे अधिक गर्म दिन रहा। दिन में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पहुंचते भीषण गर्मी से इंसान हीं नहीं, पशु व पक्षी भी बेहाल नजर आए। शहर व कस्बों में दोपहर समय सन्नाटा से दिखा। गर्मी से बचने के लिए लोग शीतल पेयपदार्थों का सेवन करते दिखे। धूप से बचने के लिए लोग पेड़ों के नीचे बैठे दिखे। शनिवार की सुबह से ही सूरज ने अपने तल्ख तेवर दिखाना शुरू कर दिए। दोपहर बाद तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पहुंचते ही लोग बेचैन होना शुरू हो गए। भीषण गर्मी का आलम यह था कि सोरों में हरिपदी गंगा में दर्जनों की संख्या में बंदर पानी में अटखेलियां करते दिखे। यह भी पढ़ें- आसमान से बरसी आग, भीषण गर्मी से बिलबिला उठे लोग हरिपदी किनारे लगे पेड़ों की छांव इंसान हीं नहीं, पशु व पंक्षी का गर्मी में सहारा दिखी। गर्मी लगते ही बंदर हरिपदी म...