संभल, अप्रैल 28 -- जनपद में लगातार बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। आसमान से बरसती आग और दोपहर में चल रही तेज लू ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। हालात ऐसे हैं कि दिन के समय सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है और जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग भी छांव की तलाश में रुक-रुककर अपने गंतव्य तक पहुंच रहे हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया। जिले में बीते कई दिनों से लगातार तापमान बढ़ रहा है। ऐसे में भीषण गर्मी से लोगों को परेशानी हो रही है। यह भी पढ़ें- 43 डिग्री के पार पहुंचा पारा, औरैया में जनजीवन बेहाल सोमवार को अबतक का सबसे गर्म दिन रहा। तापमान 43.3 डिग्री रिकार्ड किया गया। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग हर संभव उपाय कर रहे हैं, लेकिन ज्यादातर प्रयास नाकाफी साबि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.