आगरा, अप्रैल 20 -- जनपद में लगातार पारा 42 डिग्री सेल्सियस पार रहने की वजह से आसमान से आग सी बरस रही है। भीषण गर्मी में बिजली की ट्रिपिंग ने लोगों की दिक्कतें और बढ़ा दी हैं। शहर व कस्बों के बाजार और गलियों में दोपहर के समय सन्नाटा पसरा दिखाई देता है। रविवार की सुबह से ही सूरज के तल्ख तेवरों की वजह से लोगों को भीषण गर्मी का अंदाजा हो गया था। दोपहर बाद तीन बजे तो तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पार कर गया तो लोग सड़कों पर निकलने से बचते दिखे। बाजारों में लोग तपिश से बचने के लिए बदन ढककर निकले। यह भी पढ़ें- कहर बरपाने लगी गर्मी, सूरज बरसा रहा आग बाजारों में लोग गर्मी से बचने के लिए शीतल पेय का सेवन करते दिखते हैं। गर्मी का आलम यह है कि लोगों के सिर चकरा रहे हैं। इंसान हीं नहीं पशु व पक्षी भी तापमान बढ़ने से परेशान हैं। सोरों की हरिपदी गंगा पर रवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.