बलिया, अप्रैल 20 -- बलिया, संवाददाता। वैशाख महीने में मौसम की तल्खी का असर आमजन के साथ बेजुबानों पर पड़ने लगा है। पिछले तीन दिनों से पारा 40 के पार रहने के साथ ही गर्म हवाओं के झोंकों ने सबको बेहाल कर दिया है। स्थिति यह है कि शनिवार को अधिकतम तापमान 41 व न्यूनतम 25 था, रविवार सुबह को अधिकतम 41 व न्यूनतम 26 तथा सोमवार अधिकतम तापमान 42 व न्यूनतम 27 डिग्री रिकार्ड किया गया। भीषण गर्मी के कारण डिहाईड्रेशन से पीड़ित मरीजों से सरकारी व निजी अस्पताल पट गए हैं। जिला अस्पताल के ओपीडी पर नजर डालें तो आम दिनों की तुलना में दोगुने मरीज पहुंच रहे हैं, जिसमें सबसे ज्यादा डिहाइड्रेशन से पीड़ित हैं। यह भी पढ़ें- आसमान से बरसने लगी आग, 39 डिग्री पहुंचा पारा, पसीने से तर-बतर हुए लोग भीषण गर्मी का असर आमजन की सेहत के बेजुबानों पर पड़ता दिख हरा है। वहीं इसका...