फरीदाबाद, अप्रैल 16 -- फरीदाबाद,धनंजय चौहान। स्मार्ट सिटी में गुरुवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। इस दौरान अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक दिन के साथ रात में भी लू चलने का अलर्ट जारी किया है, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है।शहर में गुरुवार को सुबह की शुरुआत तल्ख धूप के साथ हुई। दोपहर तक तपती धूप ने लोगों को घरों में कैद रहने को मजबूर कर दिया। सड़कों पर वाहनों की आवाजाही कम हो गई है, बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पंखे, कूलर और एसी का सहारा ले रहे हैं, लेकिन बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। यह भी पढ़ें- तेज धूप की तपिश ने झुलसाया, 40 डिग्री के पार जाएगा पारा शहर के कई इलाकों में बार-बार बिजली जाने और...