फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 10 -- फर्रुखाबाद। भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। बुधवार को तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जिससे दोपहर के समय सड़कें सुनसान नजर आईं। तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। सुबह से ही सूरज की तपिश इतनी तेज रही कि लोगों को घरों से निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा। बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर दोपहर के समय लोगों की आवाजाही कम दिखाई दी। यह भी पढ़ें- तपती गर्मी से इंसान ही नहीं पशु-पक्षी भी परेशानयात्री बसों में सफर सबसे ज्यादा परेशानी रोडवेज बस स्टॉप और बस अड्डों पर सफर करने वाले यात्रियों को झेलनी पड़ रही है। रोडवेज की अधिकांश बसें खुले मैदान में धूप के बीच खड़ी रहती हैं, जिसके कारण बसों के अंदर का तापमान बेहद बढ़ जाता है। जब यात्री बसों में बै...