पारा 40 डिग्री सेल्सियस पार, तीन दिन बाद बारिश के आसार
बरेली, जून 26 -- कड़ी धूप की तपिश से शहर उबल रहा है। अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 4 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकार्ड किया गया। वहीं रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिली रही। दिन में अधिकतम तापमान 40.3 और रात में न्यूनतम तापमपान 27.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि तीन दिन बाद मौसम में बदलाव हो सकता है और बारिश के आसार हैं। गुरुवार को सुबह से ही तेज धूप निकली। पूरा दिन लोग गर्मी से बेहाल रहे। खासकर दोपहर में कड़ी धूप के चलते सड़कें जलने लगीं। घरों में पंखे-कूलर की हवा भी गर्म लग रही है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस भी पार चला गया। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार ने बताया कि दो-तीन दिन तक मौसम में खास बदलाव नहीं होगा। गर्मी का असर बना रहेगा। उसके बाद मौसम बदलेगा और ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.