बलरामपुर, अप्रैल 19 -- बलरामपुर, संवाददाता। बीते तीन दिनों से जिले में पारा फिर तेजी से चढ़ रहा है। भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। रविवार को दोपहर में 40 डिग्री पारा पार हो गया। ऐसे में झुलसाती धूप से सड़कें दोपहर में सूनी हो गईं। लोग गर्मी से बेहाल दिखे। घर से बाहर निकले तो धूप से चेहरे को बचाने के लिए बाइक सवारों ने गमछा भी लपेट लिया। तेज गर्मी में खुद को तरोताजा रखने के लिए लोग गन्ने का जूस पीते दिखे। अप्रैल में ही जून की गर्मी का एहसास होने लेगा है। तेज धूप व लू ने मुसीबत बढ़ा दी है। यह भी पढ़ें- मुंगेर: भीषण गर्मी से जनजीवन अस्त व्यस्त विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि गर्मी में जरुरत पड़ने पर ही घरों से बाहर निकले, लेकिन खुद को धूप से बचाने वाले कपड़े पहनें। रविवार की सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण लोगों को गर्मी का ...