सोनभद्र, अप्रैल 15 -- सोनभद्र, संवाददााता। सोनांचल में तापतार बुधवार को 40 डिग्री के पार चला गया। इससे तपिश के कारण दिन में लोग झुलसते नजर आए। पिछले तीन दिनों में लगातार तापमान में वृद्धि से जहां गर्मी बढ़ गई है। वहीं दिन में तपिश से लोग छांव तलाशते नजर आ रहे हैं। बुधवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान दो डिग्री से अधिक बढ़ गया। सोनांचल में बुधवार को सुबह से ही तेज धूप निकली थी। सुबह 11 बजे के बाद तापमान काफी बढ़ गया। तेज धूप के साथ ही गर्म हवा भी चल रही थी। इससे दिन में बाइक, साइकिल और पैदल चलने वाले तपिश के कारण झुलसते नजर आए। यह भी पढ़ें- दिन में बढ़ी सूरज की तपिश, लोगों की मुश्किलें बढ़ीं अपार वहीं दोपहर में जगह-जगह लोगों को छांव तलाशते देखा गया। मौसम विभाग के प्रेक्षक राजन सिंह के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान...