पारा 40 के पार, तपिश ने कर दिया बेहाल
फतेहपुर, मई 17 -- फतेहपुर। पश्चिमी विक्षोभ के चलते मई के पहले पखवारे में हुई बारिश और आंधी-तूफान के कारण शांत पड़ी गर्मी ने फिर अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पारा तेजी से ऊपर जाने लगा है। तीन दिन के भीतर अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। रविवार को अधिकतम तापमान 40.3 और न्यूनतम दो डिग्री बढ़ कर 30 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 39 और शुक्रवार को 38 डिग्री सेल्सियस था। इसी तरह न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मई के पहले सप्ताह में बारिश होने से मौसम में काफी नरमी रही। लोगों को भीषण तपन से मुक्ति मिल गई थी। पांच दिन पहले भी तेज आंधी चली थी। जिसके बाद मौसम के रुख में नरमी थी। मौसम तेजी से फिर बदलने लगा। गर्मी धीरे-धीरे बढ़ने लगी। तापमान बढ़ने के साथ ही धूप का असर तेज होने लगा। दिन के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.