मैनपुरी, जनवरी 4 -- मौसम के तेवर लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। कड़ाके की ठंड और ऊपर से घना कोहरा जनपद के लोगों के लिए पिछले कई दिनों से परेशानी का कारण बना हुआ है। लगातार घने कोहरे के चलते जनजीवन प्रभावित है। वही आवागमन के दौरान लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि रविवार को सुबह 11 बजे के बाद कुछ देर के लिए धूप खिली। मगर आसमान में छाए बादलों ने धूप के तेवर कम कर दिए। रविवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री और अधिकतम 19 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। लगातार छा रहे घने कोहरे के बीच शनिवार के बाद रविवार को भी आसमान में बादल छाए रहे। माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में हल्की बारिश हो सकती है। अगर बारिश हुई तो जिले के आलू किसानों के लिए बड़ा संकट खड़ा हो जाएगा। सरसों की फसल भी तैयार हो रही है। बारिश आलू और सरसों के किसानों की उम्मीदों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.