आगरा, मई 15 -- जनपद में पारा 39 डिग्री सेल्सियस पार होते ही तपिश भरी गर्मी ने इंसान ही नहीं पशु व पक्षियों को भी बेहाल कर दिया है। न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस होने की वजह से लोगों को रात के समय भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। शुक्रवार की सुबह से ही लोगों तपिश भरी गर्मी का एहसास होने लगा था। दोपहर बाद पारा 39 डिग्री पहुंचा तो गर्मी की वजह से लोगों के हलक सूखने लगे। शहर व कस्बों के बाजारों में तपिशभरी गर्मी से बचने के लिए लोग शीतल पेय का सेवन करते दिखे। गर्मी की वजह से घरों में लगे कूलर व पंखे भी गर्म हवा दे रहे हैं। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से बेहाल हुए लोग, पारा 41 डिग्री पहुंचने के आसार जिससे लोगों की बेचैनी और ज्यादा बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी लोगों को तापमान बढ़ने की वजह से गर्मी का सामना करना पड़ेगा। यह ...