बागपत, जून 10 -- बागपत। जिले में लगातार गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। मंगलवार सुबह से ही तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मंगलवार सुबह से ही तेज धूप ने परेशान किया। दोपहर होते ही गर्मी भी बढ़ती गई। दोपहर तक पारा बढ़कर 43 डिग्री तक पहुंच गया। दिन भर तपिश, गर्मी और उमस की वजह से लोग बेहाल रहे। पंखे कूलर के सामने में लोगों को खास राहत नहीं मिली। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग जूस, शिकंजी, कोल्ड ड्रिंक, गन्ना का रस आदि की दुकान और ठेले पर नजर आए। यह भी पढ़ें- सुबह सात बजे ही चुभी धूप, होने लगा पसीना शहर के कई स्थानों पर बिजली कटौती की वजह से लोगों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के मुताबिक गर्मी से फिलहाल राहत के कोई आसार दिखाई नहीं दे रहे हैं। रोज...