बागपत, अप्रैल 27 -- सोमवार का दिन भी खासा गर्म रहा। सुबह से ही सूर्यदेव ने तल्ख धूप बिखेरी, तो हर कोई बेहाल दिखाई दिया। दोपहर में पारा 42 डिग्री पर पहुंचा तो लोग बेहाल हो उठे। दोपहर में शहर की राहों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोगों ने धूप को देख घरों से निकलने का कार्यक्रम कैंसल कर दिया। जिन्हें जरूरी कार्य से निकलना था, वो भी अंगौछा एवं हेलमेट से खुद का बचाव करते हुए निकले। इधर गर्मी के चलते घरों में छत के पंखों से आती गर्म हवा से लोग बेहाल हो उठे।पिछले कुछ दिनों से गर्मी लोगों को सता रही है। पारा दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। यह भी पढ़ें- सूरज के तीखे तेवरों से तपा बुलंदशहर, 42 डिग्री पारे ने किया बेहाल बढ़ती हुई गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है। सोमवार को भी सुबह से ही गर्मी ने अपना अहसास कराना शुरू कर दिया। सुबह नौ बजे से ही धूप की तल्खी लोगों को ...