पारा @42 डिग्री, रामपुर में आसमान से बरस रही आग, पंखे-कूलर, एसी सब फेल
रामपुर, मई 21 -- रामपुर,संवाददाता। जिलेभर में भीषण गर्मी ने लोगों का हाल-बेहाल कर रखा है। पारा भी 42 डिग्री है, इन हालात में सांस भी घुटन भरी आ रही है। पंखे और कूलर में बैठे लोग भी पसीना-पसीना दिख रहे हैं। वहीं तमाम लोग गर्मी से निजात पाने के लिए स्वीमिंग पूल का सहारा ले रहे हैं। वहीं तमाम लोग अपने-अपने तरीके से गर्मी से राहत पाने की कोशिश में हैं। जिले में गर्मी का प्रकोप दिनोंदिन बढ़ रहा है। नौतपा से पहले ही गर्मी का असर इस कदर हावी है कि दोपहर होने तक सड़कों पर सुनसान हो जाती है। केवल वही लोग सड़कों पर दिखते हैं, जिन्हें जरूरी काम है। मसलन किसी की कोर्ट में तारीख है तो किसी का मरीज अस्पताल में भर्ती है या फिर किसी को यात्रा पर निकलना है। बाजार से लेकर गलियों-चौराहों पर सन्नाटा पसरा रहता है। आलम यह है कि रात को आठ बजे भी पारा तकरीबन 35 से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.