भागलपुर, अप्रैल 22 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। हीट वेव (लू) की चपेट में आये भागलपुर में आसमान से आग बरस रही है। इस वैशाख की पहली तपिश ने आमजनों का हाल बेहाल कर दिया। अभी जेठ की दुपहरी को झेलना बाकी है। करीब एक साल बाद 41 डिग्री सेल्सियस से तापमान ऊपर होने से सारे साधन नाकाफी साबित हो गए। बिजली की आंखमिचौली और लो-वोल्टेज के चलते घरों में एसी-पंखे भी राहत नहीं दे पाए। मंगलवार को फिलिंग 43 डिसे तक रहा। स्कूलों से वापस होने वाले बच्चों की शामत आ गई। शहर में जाम की भीषण समस्या के बीच बस-स्कूली वैन आदि काफी देर तक यत्र-तत्र फंसी रही। यह भी पढ़ें- पारा @41 पार, झुलसाती गर्मी ने आमजन को किया बेहाल इधर, सार्वजनिक स्थलों पर पानी की कमी लोगों को परेशान करती रही। बस स्टैंड, स्टेशन, अस्पतालों में ठंडा पानी के लिए आमलोग बेचैन रहे और बोतलबंद पानी खरीद क...