पारा @41, लू के थपेड़ों ने किया बेहाल
बलिया, जून 9 -- बलिया, संवाददाता। जेठ महीने के अंतिम दिनों में तापमान के बढ़ते तेवर ने लोगों को बेहाल कर दिया है। सुबह से निकली तीखी धूप शरीर झुलसा रही है। ऐसे में सुबह के दस बजने के साथ ही धूप और भीषण गर्मी से लोग परेशान हो जा रहे हैं। आलम यह है कि दोपहर होते-होते बाजार और सड़कें सूनी पड़ जा रही हैं। तपिश से आमजन के साथ बेजुबान भी बेहाल नजर आ रहे हैं। मौसम में उतार-चढ़ाव का असर लोगों की सेहत पर पड़ने लगा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री रिकार्ड किया गया। यह भी पढ़ें- पूरे दिन आसमान से बरसती आग ने किया पसीना-पसीनागर्मी का असर जून महीने के पहले सप्ताह में शरीर झुलसा रही तीखी धूप में सड़कों पर निकलना चुनौती बन गया है। जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग गमछा, टोपी और काला चश्मा लगाकर निकल रहे हैं। वहीं महिलाएं व युवत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.