सीतामढ़ी, मार्च 9 -- सीतामढ़ी। जिले में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचते ही आम की फसल पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। इन दिनों बागानों में आम के पेड़ों पर मंजर (बौर) निकले हुए हैं। लेकिन बढ़ती गर्मी के कारण इनके झड़ने की समस्या सामने आने लगी है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। 35-39 हजार टन होता है उत्पादन: जिले में प्रतिवर्ष लगभग 35 से 39 हजार टन तक आम का उत्पादन होता है। आम यहां की प्रमुख बागवानी फसलों में शामिल है और बड़ी संख्या में किसान इसकी खेती से जुड़े हैं। यदि समय से पहले तापमान में वृद्धि जारी रही तो मंजर झड़ने से उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। बागान मालिकों का कहना है कि सुबह-शाम हल्की ठंडक की जरूरत होती है। लेकिन दोपहर में तेज धूप और गर्म हवा चलने से मंजर सूखकर गिर रहे हैं। इससे फल बनने की प्रक्रिया प्रभावित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.