मिर्जापुर, अप्रैल 19 -- मिर्जापुर। जिले में शनिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा, बावजूद तपिश में कोई कमी नहीं आई। वहीं, आसमान में हल्के बादल नजर आए, जिससे मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने की आशंका हो रही है। नगर क्षेत्र में स्कूल जाने वाले छात्रों को गर्मी की मार झेलनी पड़ रही है। वहीं, जैसे-जैसे तापमान बढ़ रहा है, वैसे-वैसे बिजली भी काटी जा रही है। शनिवार की सुबह पुरानी दशमी उपकेंद्र से संचालित मोहल्ले में कई बार बिजली कटाती से लोग परेशान रहे। घरों से निकलने से पहले लोग धूप से बचाव का इंतजाम करके ही निकल रहे हैं। यह भी पढ़ें- 43 डिग्री पहुंचा पारा, आज और कल चलेगी लू महिलाएं और छात्राएं छाता साथ लेकर निकल रही हैं, जबकि पुरुष गमछा बांधकर धूप से बचाव कर रहे हैं। घर से निकलने से पहले पानी का बाटल और अन्य एहतियात भी जरूरी हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.