पारा @ 41.6, बिजली कटौती से हजारों हलकान
गोरखपुर, मई 24 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। भीषण गर्मी में कहीं फाल्ट तो कहीं अभियंताओं की मनमानी उपभोक्ताओं के लिए संकट बन गई है। शहर के तमाम क्षेत्रों में लो वोल्टेज और फ्लेक्चुएशन ने भी लोगों की नींद हराम हो गई है। शनिवार को विद्युत उपकेंद्र शाहपुर से जुड़े 1500 घरों की बिजली आपूर्ति करीब छह घंटे गुल रही। इससे उपभोक्ताओं के घरों में पानी का संकट खड़ा हो गया। तीन घंटे बाद ही घरों का इन्वर्टर जवाब दे गया। ऐसे में वृद्ध, बच्चे और बीमारों की दुर्दशा हो गई। खोराबार क्षेत्र में भी करीब एक हजार घरों की बिजली दो घंटे गुल रही। शाहपुर उपकेंद्र के विष्णु मंदिर फीडर से जुड़े 1500 घरों की बिजली सुबह करीब 11 बजे कट गई। कुछ देर तो इन्वर्टर के सहारे पंखा चलता रहा लेकिन तीन घंटे बाद पंखा भी बंद हो गया। इससे घरों में मौजूद महिलाएं, बच्चे और वृद्ध गर्मी से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.