आजमगढ़, मई 1 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिले में गुरुवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। बुधवार शाम आई आंधी-बारिश के बाद दूसरे दिन भी मौसम सुहावना बना रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट से भीषण गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। पिछले करीब एक पखवारे से जिले में चिलचिलाती धूप, भीषण गर्मी और हीटवेव का असर बना हुआ था। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से सोमवार से मौसम में बदलाव शुरू हुआ और तापमान में गिरावट दर्ज की जाने लगी। बुधवार को दिन में तेज धूप रही, लेकिन शाम चार बजे के बाद अचानक मौसम बदला और तेज आंधी के साथ गरज-चमक के बीच मूसलाधार बारिश हुई, जिससे मौसम सुहाना हो गया। गुरुवार को भी सुबह से पुरवा हवा चलती रही और आसमान में बादल छाए रहे। दिनभर बादलों और सूरज के बीच लुका-छिपी का दौर चलता रहा। बुधवार की तुलना में गुरुवार को तापमान में और गि...