पारा लुढ़कने से उमस से राहत, तेज धूप बरकरार
गाजीपुर, मई 28 -- गाजीपुर। जनपद में पिछले दो दिनों के दौरान तापमान में गिरावट दर्ज होने से लोगों को उमस और भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार जिले में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते दिनों जहां पारा 42 से 43 डिग्री तक पहुंच गया था, वहीं अब लगभग चार-पांच डिग्री की गिरावट से मौसम में थोड़ा बदलाव महसूस किया जा रहा है। हालांकि तापमान में कमी आने के बावजूद दिन में तेज धूप और गर्म हवाओं का असर अभी भी बना हुआ है।
गर्मी से राहत दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में लोगों की आवाजाही कम दिखाई दे रही है। खासकर दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक गर्म हवाओं के कारण लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। मौसम में हल्की नरमी आने से किसानों और आम लोगों ने राहत की सांस ली है। लगातार पड़ रही भीषण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.